सिलीगुड़ी के महानंदा ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

सिलीगुड़ी, 2 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के महानंदा ब्रिज पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि जंक्शन से एयरव्यू मोड़ की ओर आने के दौरान महानंदा ब्रिज पर बस का ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बस में बैठे कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं है। दूसरी ओर, घटना की खबर पाकर एयरव्यू ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को बरामद कर नर्सिंग होम में भेजा।

इस बीच गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद बस चालक मौका देख घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes