सिलीगुड़ी में भयावह अग्निकांड में एक घर जल कर राख

सिलीगुड़ी, 28 मार्च (नि.सं.)।कुमारटोली के पास दुर्गाकाॅलोनी में भयावह अग्निकांड में एक घर जल कर राख हो गयी। यह घटना आज सुबह की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


सूत्रों के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने आग लगते देखा। इसके बाद आनन-फानन में घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी। खबर मितले ही दमकल के तीन इंजिन घटनास्थाल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों व स्थानीय कुछ युवकों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दूसरी ओरए घटना की सूचना मिलते ही पार्षद परिमल मित्र, नगर निगम के विपक्षी नेता तथा जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *