सिलीगुड़ी में गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए रंगे हाथों एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम मांपी अधिकारी है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात को एक महिला कूचबिहार से एक यात्रीवाही बस में अपनी बैग में गांजे लेकर बालूरघाट में तस्करी करने जा रही थी। तभी प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन में अभियान चलाकर उक्त महिला के पास से करीब 8 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला पर मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। प्रधान नगर पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *