सिलीगुड़ी में जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद

सिलीगुड़ी, 12 जनवरी (नि.सं.)। पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनाई गई। शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न क्लबों की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।


आज नगर निगम के मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी के 15 नंबर वार्ड के स्वामीजी मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद की पुनर्स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही मेयर ने विवेकानंद की मूर्ति पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर तथा 15 नंबर वार्ड के पार्षद रंजन सरकार,नगर चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, स्वामीजी क्लब के सदस्य व मठ के साधु मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *