सिलीगुड़ी, 12 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 26 नंबर वार्ड में वार्ड उत्सव "मैत्री" शुरू हुआ है। आज नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने उक् वार्ड उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर उत्सव की शुरुआत की।
जिसके बाद एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा वार्ड के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की। इस शोभायात्रा में बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में वार्ड पार्षद सिक्ता दे बसु राय भी उपस्थित थी।