53 की उम्र, 30.50 सेकंड का कमाल, सिलीगुड़ी की अनिंदिता चटर्जी बनीं India Book of Records अचीवर 

सिलीगुड़ी, 10 मई (नि.सं.)। 53 वर्ष की उम्र में सिर्फ 30.50 सेकंड में बाइबल की 66 पुस्तकों के नाम पूरी तरह से बोलकर सिलीगुड़ी के हाकिमपाड़ा निवासी अनिंदिता चटर्जी ने India Book of Records (IBR) अचीवर का खिताब हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। अनिंदिता चटर्जी का बचपन से ही संगीत और नृत्य के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। वर्तमान में वह सिलीगुड़ी की एक जानी-मानी गायिका हैं और खास तौर पर रवींद्र संगीत के लिए उनकी अलग पहचान है। इसके अलावा वह लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय हैं। संगीत के साथ-साथ धार्मिक और साहित्यिक विषयों में भी उनकी गहरी रुचि है। बाइबल पर उन्होंने लंबे समय तक अध्ययन और अभ्यास किया है। अपनी सीमाओं को पार कर कुछ नया करने की इच्छा ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस उपलब्धि पर अनिंदिता चटर्जी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावनात्मक है। यह सफलता लंबे अभ्यास, धैर्य और एकाग्रता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि उम्र कोई बाधा बन सकती है, बल्कि हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की है। अब उनका अगला लक्ष्य इस रिकॉर्ड को तोड़ना है। वह World Book of Records में अपना नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं और 15 सेकंड के भीतर 66 पुस्तकों के नाम बोलने का लक्ष्य तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *