सशस्त्र सीमा बल सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रानीडांगा, 05 जून (नि.सं.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा के कालारामजोत कैंपस में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया। एसएसबी सेक्टर मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ.विक्टो साहा एवं अन्य अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा विभिन्न किस्म के लगभग 100 पौधे लगाए गए है।

वृक्षारोपण के उपरांत कमांडेंट ने पेड़ पौधों के महत्व व इसके संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पृथ्वी का बदलता हुआ वातावरण एक बहुत ही गंभीर विषय बना हुआ है। जिसे पेड़ लगाकर कम किया जा सकता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम इस मानसून सीजन के दौरान अलग – अलग स्कूल, अस्पताल एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा।

क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उप कमांडेंट एमडी तामांड, उप कमांडेंट (संचार) मृदुल हउलादर, उप कमांडेंट सुभाष कुमार दास, एवं सहायक कमांडेंट सोनु कुमार एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। कोविड -19 महामारी से बचाव के निर्देश जैसे सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes