सुकना में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

सिलीगुड़ी,11 नवंबर (नि.सं.)। महानंदा अभयारण्य के सुकना वन विभाग अंतर्गत कोकलम बीट केे पास एनएच – 55 से वन विभाग ने खून से लथपथ एक मृत तेंदुआ बरामद किया है। सुकना वन विभाग के रेंज अधिकारी मृगांका माइती से मिली जानकारी के अनुसार स्थानिय लोगों ने सुकना वन विभाग को तेंदुए देखे जाने की खबर दी।


जिसके बाद वन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। अनुमान है कि सड़क पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में तेंदुए की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सुकना वन विभाग ने कई जगहों पर धीमी गति से वाहन चलाने की बोर्ड भी लगाई है। इसके वाबजूद लोग लगी बोर्ड की अनदेखी कर वाहन की गति धीमी नहीं करती है। फ़िलहाल वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की छान बीन शुरू कर दी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *