तस्करी से पहले खाल समेत उड़न गिलहरी बरामद, तीन गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी,11 नवंबर (नि.सं.)। लाटागुड़ी रेंज के वनकर्मियों ने तस्करी से पहले खाल समेत एक उड़न गिलहरी को बरामद किया है। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम को लाटागुड़ी रेंज के वनकर्मियों ने मालबाजार संलग्न इलाके में अभियान चलाकर खाल समेत उड़न गिलहरी को बरामद किया। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम जतन छेत्री, अरन गिरी और प्रेमा प्रधान हैं। ये तीनों सिक्किम के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

लाटागुड़ी रेंज के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि हमें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि सिक्किम से उड़न गिलहरी की खाल की तस्करी की जायेगी।इसी खबर के आधार पर हम खरीदार के रूप में उनके पास पहुंचे। तभी उनके पास से खाल सहित उड़न गिलहरी बरामद की गई। साथ ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes