तेेंदुए के पैरों का निशान दिखने के बाद इलाके में फैला आतंक

खोरीबाड़ी, 22 अप्रैल (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लाॅक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के भारत-नेपाल सीमा के नयाहाट इलाके में तेेंदुए का आंतक देखा गया है। स्थानीय किसान आनदं सरकार ने कहा कि उन्होंने अपनी जमीन में एक वयस्क तेंदुआ व दो शावक को देखा है। जमीन के कुछ जगहों पर पैरों के निशान भी मिली है।


इसके बाद स्थानीय युवक मनोतोष बर्मन ने भाजपा युवा अध्यक्ष कंचन देवनाथ को इसकी जानकारी दी। बाद में कंचन देवनाथ ने पैरों के निशान का तस्वीर खोरीबाड़ी थाने के अधिकारी भेजा। वहीं, खोरीबाड़ी थाने के ओसी ने घटना की जानकारी वनकर्मी को दी।

वनकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि उक्त पैरों के निशान तेेंदुए के ही है। बताया गया है कि आज रात को ही इलाके में एक पिंजरा लगाया जायेगा। साथ ही इलाके में वनकर्मी भी तैनात रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *