सिलीगुड़ी में चोरी का खुलासा, 22 मूर्तियां बरामद, 3 गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 23 मई(नि.सं.)। देशबंधुपाड़ा स्थित श्रीश्री नरोत्तम गौड़ीय मठ में हुई चोरी की घटना का सिलीगुड़ी थाना की सादे कपड़ों में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी हुई 22 गोपाल मूर्तियों सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

मठ के स्वामी भक्ति निलय जनार्दन गोस्वामी महाराज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 मई की देर रात कुछ अज्ञात बदमाश मठ में घुसकर गोपाल की मूर्तियां, एक बड़ा पीतल का घंटा और अन्य पीतल के सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना रात करीब 2 बजे की बताई गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 22 मई को दक्षिण शांतिनगर निवासी प्रसनजीत सरकार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का सामान ईस्टर्न बाईपास के पास ढाकेश्वरी काली मंदिर इलाके में रहने वाले दिलीप सरकार और पियाल सरकार के पास रखा गया है।

इसके बाद पुलिस ने आशीघर चौकी की मदद से दिलीप सरकार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान 22 गोपाल मूर्तियों सहित अन्य चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। हालांकि, कई सामान क्षतिग्रस्त हालत में पाए गए। पुलिस ने दिलीप सरकार और पियाल सरकार को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है और पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetslotbarmobilbahisjojobetpusulabetpusulabetkargabetİmajbetimajbetjojobetpusulabetpusulabetgrandpashabetcasibomxslotcratosroyalbettipobetGrandpashabet Güncel Girişchild pornesrar satın alsekabetmatadorbetcasibommatbet girişmatadorbetmatadorbetonwincasibomjojobetsahabetpusulabet girişsekabet girişmatbetgrandpashabetbetsalvadorcasinomilyonholiganbetjojobet1winnesinecasinocasinowonwbahispalacebet girişteosbetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibom Built with ❤︎ by appycodes