सिलीगुड़ी में 462 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 26 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय चौधरी, राजेश बर्मन और सुजय दास बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महानंदा नदी के किनारे स्थित इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जहां से 462 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी मादक पदार्थ की डिलीवरी करने जा रहे थे। इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *