साहुडांगी हाट पी.के. राय हाई स्कूल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा इलाका  

राजगंज, 13 अगस्त (नि.सं.)।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ध्यान में रखते हुए साहुडांगी हाट पी.के. राय हाई स्कूल की ओर से भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस पदयात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया।

इस दिन हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्र-छात्राएं पदयात्रा में शामिल हुए। वहीं, एक छात्र को भारत माता के रूप में सजे हुए भी देखा गया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ छात्रों की यह भव्य पदयात्रा साहुडांगी बाजार, आश्रमपाड़ा और नावापाड़ा समेत इलाके के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी।

स्कूल के प्रधान शिक्षक प्रदीप चौधरी ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्कूल की ओर से इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अनेक क्रांतिकारियों के बलिदान के बदौलत देश ने आजादी हासिल की है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को साथ लेकर देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes