माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने 400 ग्राम ब्राउन शुगर के एक युवक को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी 12 अगस्त (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचा प्रकाश मंडल के रूप में हुई है। वह नक्सलबाड़ी के आश्रमपाड़ा का निवासी है। माटीगाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एनबीयू गेट नंबर-2 के बाहर एक युवक मादक पदार्थ लेकर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की सादे पोशाक वाली टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दिया। 
इसी दौरान संदिग्ध युवक के वहां पहुंचते ही पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 400 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।  जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने के लिए पहुंचा था, लेकिन डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कल आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेंगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes