बागडोगरा में विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

बागडोगरा, 12 अगस्त (नि.सं.)। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्सियांग वन विभाग की ओर से बागडोगरा में विश्व हाथी दिवस मनाया गया। बागडोगरा के बैंगडुबी फॉरेस्ट भवन में पशु प्रेमी संगठन नेचर हेल्प ऑर्गनाइजेशन और कर्सियांग वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कर्सियांग के डीएफओ देवेश पांडे, एडीएफओ, आठ रेंज के रेंजर, वनकर्मी और पशु प्रेमी संगठन के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान हाथियों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके संरक्षण के लिए काम करने वाले 40 वनकर्मियों को सम्मानित किया गया।

कर्सियांग के डीएफओ देवेश पांडे ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में हाथियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे हाथियों और इंसानों की मौत के मामलों में कमी आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में हाथी-मानव संघर्ष को शून्य तक पहुंचाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes