सिलीगुड़ी में डकैती की साजिश नाकाम, तीन बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 12 अगस्त  (नि.सं.)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने दक्षिण देशबंधुपाड़ा के पाइपलाइन इलाके में डकैती की कथित साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, करीब 9 से 10 युवकों का एक गिरोह इलाके में एक घर में डकैती की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम एमडी इम्तियाजएमडी सादेक और गोपाल मंडल है।

पुलिस के मुताबिक, पाइपलाइन इलाके में कुछ युवकों के संदिग्ध रूप से जमा होने की सूचना मिलने के बाद अभियान चलाया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ युवक वहां से फरार होने में कामयाब रहे।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी घर को निशाना बनाने की तैयारी में थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes