तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल लामा ने दार्जिलिंग संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन पत्र किया दाखिल

सिलीगुड़ी, 28 मार्च (नि.सं.)। भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा समर्थित तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल लामा ने आज दार्जिलिंग संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आज गोपाल लामा ने दार्जिलिंग जिला शासक कार्यालय में जाकर दार्जिलिंग जिलाशासक डॉ. प्रीति गोयल को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

इस दौरान उनके साथ भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम)बीजीपीएम के महासचिव अमर लामा, सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय चुनाव प्रभारी ज्योतिकुमार राय मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले दार्जिलिंग के चौरास्ता पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गयी है। चुनावी सभा को भागोप्रमो केंद्रीय अध्यक्ष व जीटीए प्रमुख अनित थापा, समर्थित तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल लामा, भागोप्रमो केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोस्कर ब्लोन, बिमल जालमिया समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस चुनावी सभा का संचालन भागोप्रमो केंद्रीय प्रवक्ता केशवराज पोखरेल ने किया।

सभा के बाद चौरास्ता परिसर से एक महा रैली निकाली गई।यह रैली दार्जिलिंग शहर की विभिन्न मार्गाें की परिक्रमा कर जिलाशासक के कार्यालय पहुंची। इस रैली में तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री पापिया घोष, शांता छेत्री, एलबी राय समेत अन्य तृणमूल कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetimajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotnesinecasinotipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomVdcasinomatbet güncel girişsekabet girişonwinjojobetjojobetsahabetjojobet girişvdcasino girişgrandpashabetjojobetpalacebetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibombetsalvador giriş Built with ❤︎ by appycodes