गाजोलडोबा, 22 मई (नि.सं.)। गाजोलडोबा में बीजेपी की जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया गया। शुक्रवार को राजगंज विधानसभा के मान्तादाड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत कई बूथों पर पार्टी की ओर से विजय रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक जेसीबी मशीनों पर सवार होकर जश्न मनाते नजर आए। रैली में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखी गई।
इस अवसर पर राजगंज के बीजेपी विधायक दिनेश सरकार भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस विजय रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना रहा।
