वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चा घायल, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क किया जाम

राजगंज,26 मार्च (नि.सं.)। एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने टायर जलाकर पथावरोध किया। यह घटना राजगंज के मंतादारी इलाके की है। बताया गया है कि बेलाकोवा के मंतादारी इलाके में आज शाम को तीन वर्षीय एक बच्चा अपनी मां के साथ दुकान जा रहा था। तभी तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने बच्चे को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


इसके बाद ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे बरामद कर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित निवासियों ने पहले वे बेलाकोवा मंतादारी सड़क को जाम किया, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने गाजोलडोबा संलग्न गेट बाजार में टायर जलाकर सड़क को अवरूद्ध किया। इस सड़क पर बीच-बीच में सड़क हादसे होते रहते है। इसलिए ग्रामीणों ने सड़क चौड़ा करने की मांग की है। दूसरी ओर,घटना की जानकारी मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस व मिलनपल्ली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *