अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल

जलपाईगुड़ी,19 जुलाई (नि.सं.)। अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। यह घटना आज दोपहर जलपाईगुड़ी-हल्दीबाड़ी सड़क के तोरल पाड़ा अंतर्गत भाटाखाना इलाके में घटी है। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गये।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त बस 40 से 45 यात्रियों को लेकर हल्दीबाड़ी जा रही थी। तभी भाटाखाना इलाके में अचानक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी। जिसके चलते बस में सवार कई यात्री घायल हो गये। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *