सिलीगुड़ी में गोदाम से सामान चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक 

सिलीगुड़ी, 23 मई(नि.सं.)। सिलीगुड़ी शांतिनगर बौबाजार इलाके में चोरी की कोशिश करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि बौबाजार के एक व्यापारी की दुकान के पास ही उसका गोदाम है। शनिवार को दुकान पर मालिक और कर्मचारी ग्राहकों को सामान दे रहे थे, जबकि गोदाम खुला था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। इसी मौके का फायदा उठाकर एक युवक चुपचाप गोदाम में घुसा और किशमिश का एक कार्टून लेकर भागने की कोशिश करने लगा।

लेकिन मालिक की नजर पड़ते ही उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के व्यवसायी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर आशिघर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक टोटो की चाबी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि इस घटना में एक और व्यक्ति शामिल है और टोटो भी उनका नहीं है। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई और टोटो की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *