उत्तर बंगाल, जलपाईगुड़ी, समाचार
जलपाईगुड़ी में चुनाव की तैयारी तेज, DCRC केंद्रों पर जुटे हजारों कर्मी
जलपाईगुड़ी, 22 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार सुबह से ही जिले के DCRC केंद्रों में गतिविधियां तेज हो गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 2,041 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई जाएगी। इन सभी बूथों पर जिम्मेदारी संभालने के लिए 9,895 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। जलपाईगुड़ी में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के दूसरे कैंपस में मुख्य DCRC केंद्र बनाया गया है। बुधवार सुबह से ही यहां मतदान कर्मियों की भीड़ जुटने लगी। मतदान के लिए जरूरी EVM, VVPAT समेत अन्य सामग्री लेने के लिए कर्मियों को लंबी कतारों में खड़ा देखा गया।
