तीन विधानसभा सीटों के लिए DCRC सेंटर सिलीगुड़ी कॉलेज में, पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

सिलीगुड़ी, 22 अप्रैल (नि.सं.)। राज्य में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया है। दार्जिलिंग जिले के समतल इलाकों की तीन विधानसभा सीटों के लिए DCRC सेंटर सिलीगुड़ी कॉलेज में बनाया गया है। यहां से सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी और फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्रों के लिए EVM और VVPAT सहित सभी चुनावी सामग्री वितरित की जा रही है। बुधवार सुबह से ही मतदान कर्मी यहां पहुंच रहे हैं और EVM, VVPAT समेत जरूरी उपकरण लेने का काम शुरू हो चुका है। सामग्री लेने के बाद वे चरणबद्ध तरीके से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं, पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुबह से ही चुनाव आयोग के अधिकारी मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय बलों और पुलिस की तैनाती की गई है। प्रशासन के अनुसार, आज रात तक सभी मतदान कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes