सिलीगुड़ी, 4 दिसंबर (नि.सं.)। डुआर्स मिल्लत-ए-इस्लामिया सोसाइटी अब राज्य के सत्ताधारी पार्टी के समर्थन नहीं करने वाले है। आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन कर उन लोगों यह स्पष्ट किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के साथ होने के बावजूद सरकार उनकी कई मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इसीलिए वे लोग इस बार तृणमूल को अलविदा कर एआईएमआईएम पार्टी का समर्थन करने जा रहे हैं।संगठन की ओर से बताया गया है कि पीके टीम से संपर्क करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
