नक्सलबाड़ी,27 मई (नि.सं.)। एसएसबी ने नक्सलबाड़ी के छोटो मनीराम में भारत-नेपाल सीमा पर मवेशी तस्करी को विफल कर दिया है। रात के अंधेरे में नेपाल से मेची नदी के रास्ते तस्करी करते हुए आठ मवेशियों को बरामद की गईं।
एसएसबी सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात को सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी को मवेशियों के सीमा पार करने की सूचना मिली। बाद में जब एसएसबी के जवान उन्हें पकड़ने गए तो तस्कर मवेशियों को छोड़कर नेपाल फरार हो गए। घटनास्थल से आठ मवेशियों को बरामद की गईं। एसएसबी ने आज बरामद मवेशियों को नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मवेशियों को गौशाला में भेज दिया है।
