उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
विधानसभा चुनाव देखने सिलीगुड़ी पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल
सिलीगुड़ी, 22 अप्रैल (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जॉर्जिया, नामीबिया, स्विट्जरलैंड और नेपाल से एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिलीगुड़ी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने सिलीगुड़ी कॉलेज में बने DCRC सेंटर का दौरा किया और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों और अधिकारियों से बातचीत की, साथ ही पूरे मतदान प्रक्रिया को समझने की कोशिश की। अधिकारियों से चर्चा के दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी कई जानकारियां ली और तस्वीरें भी खिंचवाई। प्रतिनिधिमंडल आज सिलीगुड़ी में ही ठहरेगा। गुरुवार को वे सिलीगुड़ी और कर्सियांग के कई मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे, जहां वे मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे।
