सिलीगुड़ी, 14 फरवरी (नि.सं.)।सिलीगुड़ी में एक स्वयंसेवी संस्था ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पौधे वितरित किये। आज ही के दिन 2019 में पुलवामा हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे।
आज सुबह सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में उन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाकर शहीदों को याद किया। इसके अलावा 40 लोगों को पौधे सौंपे गए और उनके हाथों पर काले कपड़े बांधे गए। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आम लोग भी आगे आए।
