खोरीबाड़ी, 15 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में एक व्यक्ति का गला कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बताया गया है कि आज सुबह प्रातःभ्रमन पर गए स्थानीय लोगों ने खोरीबाड़ी के गुआबाड़ी स्थित डुमुरिया नदी के किनारे उक्त व्यक्ति का शव देखा।शव के बगल में खून से सना धारदार हथियार भी मिला है।
दूसरी ओर, घटना की खबर पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के गर्दन पर जख्म के निशान हैं। बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।
