बागडोगरा,28 दिसंबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी के कंचनजंगा सिटो रियू कराटे डु एसोसिएशन की ओर से बागडोगरा गर्ल्स स्कूल में दो दिवसीय आसना मेमोरियल ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बॉयज एवं गर्ल्स फाइटर्स में कुल 300 प्रतियोगियों ने भाग लिया। उत्तर बंगाल के साथ-साथ नेपाल और पड़ोसी राज्य सिक्किम के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया। ब्लैक बेल्ट खिताब विजेता पूनम राय ने कहा कि यह चैंपियनशिप भारत नेपाल मैत्री बंधन को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में शनिवार को 12 वर्ष से कम तथा रविवार को 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
