वन्यजीवों के देहांशों की तस्करी के आरोप में सिक्किम पुलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,18 जनवरी (नि.सं.)। वन्यजीवों के देहांशों की तस्करी के आरोप में सिक्किम पुलिस के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व पुलिस अधिकारी को हिरण कस्तूरी और उड़ने वाले गिलहरी की खाल की तस्करी करने से पहले सिलीगुड़ी के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आज उत्तरबंग विश्वविद्यालय के सामने एक होटल से उक्त पूर्व पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।


आरोपीका नाम डैनी भूटिया है। वह सिक्किम पुलिस का डीएसपी था। खबर मिलने के बाद बागडोगरा रेंज के वनकर्मियों ने अभियान चलाया और हिरण कस्तूरी और उड़ने वाले गिलहरी की खाल बरामद किया।

बताया गया है कि वन्यजीवों के देहांशों की अनुमानित बाजार मूल्य करीब तीन करोड़ रुपये है।आरोपी सिक्किम के गंगटोक का रहने वाला है। उससे पूछताछ के बाद वन विभाग के अधिकारियों को पता चला कि वन्यजीवों के देहांशों को नेपाल से लगाया गया है। इसके बाद उन्हें दिल्ली भेजा जाता। उस होटल में दिल्ली से एक व्यक्ति की आने की बात थी। इसके बाद उसे यह सौंप दिया जाता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *