12 दिनों से लापता राजकुमार राय का कोई सुराग नहीं, बेबस परिवार 

राजगंज,18 फ़रवरी (नि.सं.)। गत 6 फरवरी से घर का इकलौता कमाने वाला लापता होने से पूरा परिवार बेबस हो गया है। घटना राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुरी ग्राम पंचायत कृष्णानगर कॉलोनी की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, लापता व्यक्ति का नाम राजकुमार राय (35) है। वह सिलीगुड़ी के एक गैरेज में काम करता है। घर में उसकी पत्नी और एक बेटा है।

बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा की एक दिन बाद रात को अपने बेटे को लाने के लिए घर से निकले थे, तभी से लापता है। जिसके बाद विभिन्न जगहों पर राजकुमार राय की खोजबीन किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद लापता राजकुमार राय की पत्नी ज्योत्सना राय ने आठ फरवरी को आमबाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।ज्योत्सना देवी ने कहा कि छह फरवरी से उनका पति लापता है।

अबतक 12 दिन हो चुके है, उनका पति का कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी कमाई से घर चलता था। पति के लापता होने की चिंता उसे खाये जा रहा है तो दूसरी तरफ आर्थिक अभाव में दिन काट रहे है।वहीं, आमबाड़ी चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर, लापता राजकुमार राय की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes