नक्सलबाड़ी,25 मार्च (नि.सं.)।12 सूत्री मांगों के समर्थन में नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा ने नक्सलबाड़ी ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। आज भाजपा ने नक्सलबाड़ी घाटानी मोड़ से लेकर अस्पताल तक विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा ने आरोप लगाया कि अस्पताल पर्याप्त चिकित्सा और स्वास्थ्य कर्मियों के बिना चल रहा है, मरीजों को रात में एम्बुलेंस सेवा नहीं मिल रही है, दुकानों में उचित मूल्य की दवा नहीं मिलती, अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे का रखरखाव नहीं किया जा रहा है, अस्पताल में मरीजों के लिए प्रतिक्षालय होने के बावजूद वे इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इन सभी शिकायतों के साथ नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा आज विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।
इस संबंध में नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं ठीक से नहीं आते हैं। उन्होंने शीघ्र सेवा ठीक करने की मांग की।