13 भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में

सिलीगुड़ी, 09 दिसंबर (नि.सं.)। राज्य की मुख्यमंत्री की पोस्टर फाड़ने और महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में 13 भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। इनमें भाजपा युवा मोर्चा नेता कंचन देवनाथ और सौरव सरकार भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार इनके खिलाफ कुल 6 मामले दर्ज हुए है। आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जहां निययाधिश ने सभी को 14 दिनों के न्यायायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि भाजपा की उत्तरकन्या अभियान के दौरान पुलिसिया बर्बरता और उलेन राय की मौत के प्रतिवाद में मंगलवाल को भाजपा ने 12 घंटे उत्तर बंगाल बंद का आह्वान किया था। 
वहीं भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थकों के खिलाफ बंद के समर्थन में सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ पर लगाये गये मुख्यमंत्री की पोस्टर फाड़ने और जलाने का आरोप लगा। इस दौरान घटनास्थल पर विशाल पुलिस वाहिनी तैनात की गयी थी। इसी मामले में पुलिस ने 13 भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों को गिरफ्तार किया है।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *