14 दिनों तक क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के बाद घर वापस लौटे 2 युवक

सुखिया पोखरी, 11 जून (नि.सं.)। 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने बाद सुखिया मानेभनजंग के रंगभंग गांव के दो युवक घर लौटे है। बताया गया है कि लाॅकडाउन के कारण रमेश मुखिया और रतन मुखिया नामक दो युवक कूचबिहार में फंस गए थे।


इसके बाद गत 28 मई कोजीटीए के सहाया से उन लोगों को कूचबिहार से लाया गया। लेकिन उनके घर में होम क्वारेंटाइन की व्यवस्था न होने के कारण उन लोगों को मुखिया गाव सृजनशील युवा संघ एंव इलाके के निवासी मोहन मुखिया व उदय मुखिया के सहायता से वे लोग स्थानीय एक भवन के क्वारेंटाइन में थे।

वहां 14 दिनों तक रहने के बाद आज वे लोग अपने घर में लौटे है। इस संबंध में रंगभग हेल्थ सेंटर के एएनएम ने कहा कि उक्त दोनों युवक 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में थे। आज वे लोग अपने घर लौटे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *