सिलीगुड़ी, 4 फरवरी (नि.सं.)। बारिश के बावजूद भी सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 17 नंबर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी शिप्रा मंडल के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने चुनाव प्रचार किया है।
उन्होंने आज शाम सिलीगुड़ी बालिका विद्यालय के सामने से प्रचार शुरू किया। आज सुकांत मजूमदार ने वार्डवासियों से बात करने के साथ ही प्रत्याशी शिप्रा मंडल को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
उन्होंने सत्ता में आने पर इलाके की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि 17 नंबर वार्ड ही नहीं बल्कि हम सिलीगुड़ी के सभी वार्डों में जीत हासिल कर सिलीगुड़ी नगर निगम पर कब्जा करेंगे। साथ ही हम केंद्र सरकार के सहयोग से सिलीगुड़ी के विकास कार्यों को करेेंगे।