2021 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जलपाईगुड़ी के जनसभा में मुख्यमंत्री ने किये कई वादे

जलपाईगुड़ी, 15 दिसंबर (नि.सं.)। 2021 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के एबीपीसी मैदान में एक जनसभा में शिरकत कर कई वादे किये।


अपने 35 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल के विभिन्न जनजातियों के लोगों के विकास, राय साहेब मनीषी टैगोर पंचानन वर्मा, अब्बासुद्दीन साहब, नारायणी बटालियन समेत कई परियोजनाओं पर बात की।अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा के अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस में नारायणी बटालियन के गठन की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आज की जनसभा में भाजपा पर भी हमला किया। उन्होंने डुआर्स के चाय बागान और गोर्खालैंड के संबंध में भाजपा को आड़े हाथों लिया। भाजपा ने कहा था कि अगर वे लोग लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो वे डुआर्स के 7 बंद चाय बागान खोलेंगे, लेकिन अभी तक एक भी बागान को नहीं खोला है।


इसके अलावा पहाड़ के लोग भाजपा के झूठें वादे को समझ गये है। हम ही पहाड़ का स्थायी समाधान करेेंगे।भाजपा बाहर से बदमाशों को लाकर दंगा कर चुनाव करना चाहती है।मुख्यमंत्री ने उस जाल में न पड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वादे का मतलब धोखे है।इसके अलावा ममता बनर्जी ने NRC-NPR को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *