22 सूत्री मांगों के समर्थन में नार्थ बंगाल बासफोर एंड हरिजन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का उत्तरकन्या अभियान, पुलिस ने रोका

सिलीगुड़ी, 29 दिसंबर (नि.सं.)। विभिन्न मांगों के समर्थन में नार्थ बंगाल बासफोर एंड हरिजन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने उत्तरकन्या अभियान किया है। लेकिन पुलिस ने फूलबाड़ी मर्डर रोड पर अभियान को रोक दिया।बताया गया है कि 26 दिसंबर को नार्थ बंगाल बासफोर एंड हरिजन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन सफाई कर्मियों ने कूचबिहार गांधी मूर्ति के पास से उत्तरकन्या अभियान की शुरुआत की थी।


29 दिसंबर को यह पैदल यात्रा फूलबाड़ी पहुंचा। यह अभियान 22 सूत्री मांगों के समर्थन में था। जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक साक्षात्कार, दलित हरिजन सफाई कर्मचारियों का विकास, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायीरिण करने जैसी विभिन्न मांगें शामिल है।जैसे ही रैली उत्तरकन्या की ओर आआई पुलिस ने रैली को फूलबाड़ी मर्डर मोड़ पर रोक दिया। बाद में 8 जिलों के आठ प्रतिनिधियों ने जाकर 22 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा है।

इस संबंध में कोर कमिटी के सहायक सचिव लब कुमार मल्लिक ने कहा कि 26 दिसंबर को हम कूचबिहार से 22 सूत्री मांगों के समर्थन उत्तरकन्या अभियान पर निकले है। आज 8 प्रतिनिधियों ने आकर उत्तरकन्या के प्रभारी अधिकारी को अपनी मांगें बताई है। उन्होंने समस्या का समाधान करने का वादा किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *