22 जनवरी के बजाय 12 फरवरी को होंगे सिलीगुड़ी, आसनसोल, बिधाननगर व चंदननगर नगर निगमों के चुनाव

चार नगर निगमों में चुनाव तीन सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। सिलीगुड़ी, आसनसन, चंदननगर और विधाननगर में चुनाव 22 जनवरी को होने थे, लेकिन अब चुनाव 22 जनवरी के बजाय 12 फरवरी को होंगे।


राज्य चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। कोलकाता हाई कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नगर निगम चुनाव टालने जाने को लेकर 48 घंटे का समय दिया था। इसके बाद आज आयोग ने एक बैठक की। बैठक के बाद चुनाव आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *