25 वां अंतर बस्ती क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम व यूपीई सेल के संचालन में 25 वां अंतर बस्ती क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने किया।


इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट खेलाड़ी शिवशंकर पाल और पूर्व राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन कस्तूरी चक्रवर्ती उपस्थित थे। मेयर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 100 बस्तिओं के कुल साढ़े चार हजार लड़के और लड़कियों ने भाग लिया है।

नगर निगम का मुख्य उद्देश्य है कि पिछड़े लड़के और लड़कियों को आगे लाना है और उनकी प्रतिभाओं को सभी के सामने उजागर करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *