सिलीगुड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। डकैती की योजना बना रहे तीन युवकों को सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने देर रात देशबंधुपाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंभू राय (30), विकास खाती (22) और अजय बर्मन (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से ताला तोड़ने के औजार भी बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, देशबंधुपाड़ा इलाके में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
पुलिस ने तीनों युवकों के संबंधित धाराके तहत मामला दर्ज कर उन्हें गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच जारी है।
