सिलीगुड़ी अस्पताल मोड़ पर अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान

सिलीगुड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। शहर में ट्रैफिक जाम और राहगीरों की परेशानी कम करने के लिए पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड की ओर से सिलीगुड़ी अस्पताल मोड़ इलाके में अभियान चलाया गया। गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस की टीम सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के सामने पहुंची और फुटपाथ व सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी कई गाड़ियों को हटाया गया और कुछ वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही माइकिंग कर लोगों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क नहीं करने की चेतावनी दी गई।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अवैध पार्किंग से जाम बढ़ने के साथ अस्पताल आने वाले मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही में भी परेशानी होती है। वाहनों की पार्किंग के लिए कंचनजंघा स्टेडियम के पास मेला मैदान में निर्धारित जगह बनाई गई है।

ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes