3 लाख के दहेज के लिये गृहिणी की हत्या का आरोप

सिलीगुड़ी, 16 फरवरी (नि.सं.)। दहेज की मांग में एक गृहिणी की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों के खिलाफ उठे है। मृतक गृहिणी का नाम लक्ष्मी सरकार विश्वास है। सूत्रों के अनुसार खोरीबाड़ी थाना इलाके के निवासी उज्ज्व विश्वास के साथ करीब पांच वर्ष पहले लक्ष्मी सरकार की शादी हुई थी। इन दोनों का तीन साल का एक बेटी भी है।

मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने 3 लाख रूपये दहेज मांगी। आरोप है कि दहेज की मांग में ससुराल वाले लक्ष्मी पर अत्याचार करते थे। शनिवार को लक्ष्मी का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया।

गृहिणी के दीदी रत्ना सरकार का आरोप है कि लक्ष्मी को गला घोट कर हत्या कर उसे फंदे से लटकता दिया गया है। इस घटना के संबंध मेें मृतक के परिवार वालोें ने थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes