50 पीस सोना के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 4 मार्च(नि.सं)। डीआरआई ने गुप्त सूत्रों से खबर पाकर मंगलवार देर रात को विधाननगर इलाके में दो अलग-अलग बसों में अभियान चलाकर दो सोना तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के नाम हसानुर जमाल और लतीफ रहमान है।


डीआरआई पक्ष के वकील त्रिदिप साहा से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की सीमा पार कर दोनों आरोपी दो अलग-अलग बसों में सवार हो कर मालदा और मुर्शिदाबाद में सोना तस्करी के योजना में थे। लेकिन, इससे पहले ही डीआरआई की टीम ने अभियान चलाकर दोनों तस्करों को धरदबोचा।

इन दोनों के पास से 50 पिस सोना के बिस्किट बरामद किये गए है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 50 लाख आंकी गयी है। एक पिस सोना के बिस्किट का वजन 116 ग्राम है। दोनों आरोपियों को बुधवार सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपियों को 14 दिनों की न्यायीक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। डीआरआई पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *