53 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 12 जुलाई : एनजेपी थाना एवं मिलनपल्ली चौकी की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा सहित कई हथियारों के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम गौतम माली, राजेन सरकार, खोखन अधिकारी, सुब्रत देव और भजन दास है। यह सभी फांसिदेवा, इस्लामपुर, सिलीगुड़ी, भक्तिनगर और फकदई बाड़ी इलाके के निवासी बताये गए हैं।


जानकारी के अनुसार शनिवार रात गाजलडोबा तीस्ता बैराज के समीप नाका चेकिंग के दौरान पुलिस को एक वाहन पर संदेह हुआ। वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गंजा जब्त किया गया। साथ ही पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 53 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी गौतम माली पहले भी कुछ असामाजिक कार्यों के चलते गिरफ्तार हो चुका है।


पुलिस का अनुमान है गिरफ्तार आरोपियों सिर्फ गांजा तस्करी से ही नहीं बल्कि अन्य आपराधिक कार्यों से भी जुड़े हैं। सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर ली जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *