5 साल से लापता महिला बरामद, ‘असली कहानी’ जानकर हैरान रह गए परिवार

सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। ससुराल से महिला अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंत में दीदी के बोलो में फोन करने पर को ढूंढ लिया गया। इधर, महिला की असली कहानी जानने के बाद परिवार हैरान रह गए। दरअसल, महिला 2018 में लापता हो गई थी। आखिरकार पुलिस ने जांच शुरू की और महिला को बरामद कर लिया। इसके बाद पता चला कि पति और बच्चों के होते हुए भी महिला अपने ससुराल से भाग गई और दूसरे से शादी कर ली थी। महिला एनजेपी थाना अंतर्गत शांतिपाड़ा की रहने वाली है।वह 2018 में अपने ससुराल से लापता हो गई थी। जुलाई में उनके भाई ने दीदी के बोलो से शिकायत किया था। शिकायत के बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक खाते के आधार पर सोमवार को महिला को नदिया से बरामद कर लिया। इसके बाद पता चला कि महिला की शादी किसी दूसरे शख्स से हो चुकी है। एक बच्चा भी है। महिला को नदिया से सिलीगुड़ी लाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *