बीजेपी एससी मोर्चा की पहल: मेधावी छात्रों और विधायक शिखा चटर्जी को किया गया सम्मानित

सिलीगुड़ी, 30 मई(नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला के एससी मोर्चा की ओर से 40 नंबर वार्ड के दक्षिण एकटियाशाल क्षेत्र में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक शिखा चटर्जी सहित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत कुमार राय, पार्टी के जिला एवं स्थानीय नेता तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही नव-निर्वाचित विधायक शिखा चटर्जी को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes