सिलीगुड़ी के लेकटाउन स्थित महाशक्ति कालीबाड़ी मंदिर में दुस्साहसिक चोरी 

सिलीगुड़ी, 31 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के लेकटाउन इलाके स्थित महाशक्ति कालीबाड़ी मंदिर में हुई दुस्साहसिक चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मंदिर के पुजारी पिंटू चौधरी और अन्य सेवायत जब मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा गया कि मां के आभूषण और पूजा से जुड़े कई कीमती सामान गायब हैं। इतना ही नहीं, मंदिर का दानपात्र तोड़कर करीब 30 हजार रुपये भी बदमाश ले उड़े। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे पहचान करना मुश्किल हो सके। घटना की सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes