6 नंबर वार्ड में अशोक भट्टाचार्य ने किया प्रचार

सिलीगुड़ी, 2 जनवरी(नि.सं.)। नगर चुनाव की घोषणा के बाद सभी पाटियों ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है। पहले तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र प्रतिद्वंद्वी थी, लेकिन इस बार भाजपा भी है। हालांकि, वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य ने भाजपा को अहमियत देने से इंकार कर दिया है।


सिलीगुड़ी के 6 नंबर वार्ड से अशोक भट्टाचार्य सीपीएम के उम्मीदवार बने हैं। वह विपक्ष के लिए एक इंच भी जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। आज सुबह से ही उन्होंने वार्ड में प्रचार शुरू किया। उन्होंने इलाके के लोगों के घरों में जाकर मतदान के लिए आवेदन किया।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि नगर निगम चुनाव में शहर की जनता का आशीर्वाद एक बार फिर उनके साथ है। इसलिए वह जीत को लेकर शत प्रतिशत आशान्वित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *