सिलीगुड़ी, 9 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने एक 7 वर्षीय नाबालिगा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम देवजीत भौमिक है। वह भारत नगर इलाके का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार कल 7 वर्षीय नाबालिगा अपने रिश्तेदार की गाड़ी में खेल रही थी। उसी समय देवजीत भौमिक ने नशे की हालत में नाबालिगा के साथ अश्लील हरकत किया।
जिसके बाद नाबालिगा के परिवार वालों की तरफ से सिलीगुड़ी थाने में उक्त युवक के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गयी। शिकायत के बाद महिला थाना की पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई। युवक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।