8 नंबर वार्ड में छठ व्रतियों में पूजन सामग्रियां वितरित

सिलीगुड़ी, 18 नवंबर (नि.सं.)।8 नंबर वार्ड के को-ऑर्डिनेटर खुशबू मित्तल की तत्वावधान में आज लगभग 251 छठ व्रतियों में पूजन सामग्रियां वितरित किये गये है।

बताया गया है कि आज वार्ड के खालपाड़ा इलाके में एक कार्यक्रम के माध्यम से छठ व्रतियों में पूजन सामग्रियां वितरित किए गए है। सभी को सूप, फल और साड़ी वितरित किए गए है।वार्ड को-ऑर्डिनेटर खुशबू मित्तल ने कहा कि उन्होंने हर साल की तरह इस साल भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

लेकिन इस साल उन्होंने कोरोना स्थिति के कारण कई कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।इसके अलावा उन्होंने इस साल खालपाड़ा गांधी मैदान में कृत्रिम छठ घाट कर जो पूजा आयेाजित होता था उसे स्थगित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes